By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

24JobsAlert

A Information Catalyze website

  • Home
  • अपराध
  • तकनीकी
  • भारत
  • राजनीति
  • वायरल
  • व्यवसाय
  • नौकरी
  • शेयर बाजार
  • Latest
Search
© 2022 24JobsAlert.com All Rights Reserved.
Reading: भाजपा: हरियाणा में अकेले अपने दम पर बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा- अमित शाह
Share
Notification

24JobsAlert

A Information Catalyze website

  • Home
  • अपराध
  • तकनीकी
  • भारत
  • राजनीति
  • वायरल
  • व्यवसाय
  • नौकरी
  • शेयर बाजार
  • Latest
Search
  • Home
  • अपराध
  • तकनीकी
  • भारत
  • राजनीति
  • वायरल
  • व्यवसाय
  • नौकरी
  • शेयर बाजार
  • Latest
Follow US
© 2022 24JobsAlert.com All Rights Reserved.
latestराजनीति

भाजपा: हरियाणा में अकेले अपने दम पर बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा- अमित शाह

Mohit
Last updated: 2024/06/30 at 5:57 AM
Mohit
Share
6 Min Read
SHARE
66 / 100
Powered by Rank Math SEO

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने माता मनसा देवी की भूमि पंचकूला से घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं करेगी और अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को हर घर में जाकर प्रत्येक वोटर से वोट की अपील करनी होगी। केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार को पंचकूला में आयोजित विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की दूसरे सत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा अमित शाह ने कहा –

अमित शाह ने कहा कि प्रति व्यक्ति प्रति एकड़ अनाज पैदा करने में म्हारे हरियाणा ने रिकॉर्ड बनाया है। देश को रक्षक देने में अनुपातिक तौर पर सबतै आगे म्हारे हरियाणा है। स्वर्ण पदक दिलाने में हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी आगे हैं। बासमती चावल का उत्पादन सबसे ज्यादा ‘‘म्हारा हरियाणा’’ कर रहा है। लाल डोरे को मालिकाना हक सबसे पहले हरियाणा में दिया गया। आयुष विश्वविद्यालय बनाने के अलावा अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देना हरियाणा के रिकॉर्ड को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए कार्यों से लोगो को अवगत करवाएं।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने हरियाणा प्रदेश में 2,70,000 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में कई असंभव बातों को संभव करके दिखाया है, इनमें अयोध्या का राम मंदिर निर्माण, जम्मू कश्मीर की धारा 370 व 35ए को समाप्त करना, सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को संदेश देना, देश में नई शिक्षा नीति को लागू करना शामिल रहा है।

अमित शाह का हरियाणा पर तर्क

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को पूरे देश में कई महत्वपूर्ण चीजों के लिए जाना जाता है। देश को कई मामलों में हरियाणा ने आत्मनिर्भर बनाया है। अनाज के गोदाम किसानों के द्वारा पैदा किए हुए अन्न से भरे हुए हैं। देश की सेना में हरियाणा के ज्यादा संख्या में जवान हैं। खेल के मैदान में स्वर्ण दिलवाने वाले भी हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी आगे मिलते हैं। हरियाणा की धरती पर ही कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया गया। महाराजा अग्रसेन, दानवीर कर्ण, गुरु द्रोणाचार्य भी हरियाणा की धरती पर पैदा हुए हैं।कार्यकर्ताओं में जोश और नई ऊर्जा भरते हुए श्री शाह ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बूथ स्तर से मतदाता की कद्र करती है। किसी भी जीत का श्रेय पार्टी अपने बूथ कार्यकर्ता को देती है। इसी कारण कार्यकर्ताओं के समूह को भाजपा में देव दुर्लभ फौज कहा जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह खुद को भाजपा पार्टी का समर्पित सिपाही समझकर एक-एक वोट के लिए काम करें। श्री शाह ने कहा कि हमारे जैसे कार्यकर्ता किसी अन्य पार्टी के पास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बड़े गर्व के साथ जनता के बीच जाएं, क्योंकि मोदी और मनोहर-नायब सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े। हमने हर मोर्चे पर देश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हारा हुआ विपक्ष अपने आपको जीता हुआ समझ रहा है यह विपक्ष झूठ फैला रहा है। श्री शाह ने कहा कि हम गरीब कल्याण के आधार पर सरकार बनाएंगे। हरियाणा ने समग्र रूप से विकास किया है। भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी है और भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा दिया है।

कांग्रेस जनता में भ्रम

शाह ने कहा कि कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाकर लोकसभा चुनाव में मिली हार को छिपाने में लगी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश में 6 दशक के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता हैं। भाजपा की जीत का आधार पार्टी का सिद्धांत कार्यकर्ताओं का परिश्रम और भाजपा की सरकारों द्वारा किए गए लोक कल्याण के काम हैं।

कांग्रेस पर अमित शाह का हमला

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के नेता कट, कमीशन और करप्शन में लिप्त रहे हैं। पहले हरियाणा में एक सरकार एक जिले के लिए, दूसरी सरकार दूसरे जिले के लिए काम करती थी, लेकिन भाजपा ने 10 वर्षों में पूरे हरियाणा में एक समान काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र में कमल की सरकार बना दी है और अब हरियाणा में भी तीसरी बार कमल की सरकार बनानी है।कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सोनिया की आंखों का तारा (राहुल गांधी) और हुड्डा साहब का सितारा (दीपेंद्र हुड्डा) अब हरियाणा में तारा-सितारा नहीं चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा में दो तिहाई बहुमत से जीतना है।

TAGGED: 24jobalert, 24jobsalert, 24news, amit shah, assembly elections, bhajpa, Bjp, Breaking News in Hindi, centipede in ice cream, chandigarh news, chandigarh news in hindi, chandigarh news khas khabar, gugun gupta mms, Gungun Gupta, gungun gupta ka mms, gungun gupta ki mms video, gungun gupta mms, gungun guptaxxx, Hindi News, News in hindi, real time chandigarh city news, real time news, sofia ansar mms, sofia ansari mms, sofiaansari mms, sofiyaansari mms, youtuber mms, youtubers mms, गुनगुन गुप्ता mms, गुनगुन गुप्ता एमएमएस, गुनगुन गुप्ता एमएमएस वीडियो, सोफिया अंसारी mms

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article T-20 worldcup: टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका में दिलचस्प मुकाबला
Next Article Motorola Edge 50 Fusion Price In India (8GB RAM, 128GB Storage)
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Copywrite © 2022 24JobsAlert.com All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?